L19 DESK : राज्य के युवा यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ राज्य के लोकप्रिय ऊर्जावान माननीय मंत्री सत्यानन्द भोगता जी आज हवाईमार्ग से लोहरदगा पहुंचे। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री सोरेन जी व माननीय मंत्री भोगता जी लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के चिरी मैदान में भव्यआयोजित “सरकार आपके द्वार कार्यक्रम”को द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही लाभुकों के बीच करोड़ों रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया। जिले को विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का सौगात दिया।
