ASSAM/RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलार को असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति एवं उज्जवल भविष्य की कामना की.
इसे भी पढ़ें : असम में कल्पना सोरेन का बड़ा वादा: महिलाओं को ₹2500, मजदूरों को ₹500 न्यूनतम मजदूरी

इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर नमन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण की प्रार्थना की.
इसे भी पढ़ें : बरहेट अंचल क्षेत्र के सनमनी मौजा में आदिवासी जमीन से जुड़े मामले में सोरेन परिवार को नहीं मिल रहा न्याय

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि एक बार पुनः मुझे माता रानी के दरबार में आने का अवसर प्राप्त हुआ है. मां कामाख्या की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो यही मेरी कामना है.
