RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज दिवंगत जे. एन. सिंह (राज्य सरकार के अवकाश प्राप्त अधिकारी) के निधन पर आयोजित संस्कार भोज में शामिल होने उनके पिस्का मोड़ (शारदा बैट्री गली), रांची स्थित आवास पहुंचे.
इसे भी पढ़ें : JPSC के प्रश्न पत्र में 100+ गलतियां, सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा पर उठे गंभीर सवाल


यहां उन्होंने स्मृति शेष जेएन सिंह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.


मुख्यमंत्री ने दिवंगत जेएन सिंह के पुत्र विनोद कुमार सिंह एवं अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना ईश्वर से की.
इसे भी पढ़ें : अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना: जन्म के साथ मिलेगा हेल्थ कार्ड, 5 से 10 लाख तक कैशलेस इलाज की तैयारी
