L19 DESK : राजधानी समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों मे लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। सुबह और शाम में ठंड का एहसास अधिक होने लगा है। हालांकि कड़ाके की ठंड अभी शुरु नहीं हुई है, लेकिन बादल छंटते ही करीब एक सप्ताह बाद कनकनी वाली ठंड शुरू हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार और बुधवार को रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की आशंका है।
आगे अभिषेक आनंद ने बताया कि मध्य भाग के रांची समेत कई जिलों में बुधवार को बारिश हो सकती है। इसके बाद दो से तीन दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे। बता डे कि बीते रविवार को राजधानी में सीजन का सबसे ज्यादा ठंड पड़ा। इस दिन न्यूनतम तामपमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री तक पहुंच गया था।
न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पुरवैया हवा भी चलेगी। करीब एक सप्ताह तक बादल छाए रह सकते हैं। बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। बादल छंटते ही ठंड का असर दिखना शुरू हो जाएगा।