RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मैदान में 14 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले किसान एग्रोटेक मेला के मुख्य अतिथि होंगे. इस संबंध में यूनिवर्सिटी के कुलपति ने मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया है.
इसे भी पढ़ें : ऐश पौंड संकट के कारण बोकारो थर्मल की 500 मेगावाट की यूनिट फिर ठप, झारखंड समेत कई राज्यों में बिजली संकट की आहट

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय(बीएयू), रांची के कुलपति डॉ. एस सी दुबे ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 14 से 16 मार्च 2026 तक बीएयू मैदान में आयोजित होने वाले किसान एग्रोटेक मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया. मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के शैक्षणिक सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों से भी अवगत कराया.
