EAST SINGHBHUM : झारखंड में आसन्न नगर निकाय चुनाव के दौरान जब 23 फरवरी को शहरी निकायों में मतदान होना है, आदिवासी छात्र एकता की केन्द्रीय कमेटी ने इन चुनावों का विरोध करते हुए कोल्हान प्रमंडल में 21, 22 और 23 फरवरी को शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया है.
इसे भी पढ़ें : झामुमो-भाजपा गठबंधन, इन तीन घटनाओं से समझें कि झारखंड में सत्ता की राजनीति सच में बदलेगी या फिर यह सिर्फ बुलबुला मात्र है
संगठन ने इस संबंध में बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है. इसमें अनुसूचित क्षेत्रों में निकाय चुनाव कराए जाने पर सवाल उठाया गया है. संगठन का कहना है कि पांचवी अनुसूची के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित क्षेत्रों में भारतीय संविधान का भाग IX,A लागू नहीं होता है. ग्रामीण क्षेत्रों में पेसा कानून 1996 बनाया गया है लेकिन इसी तरह शहरी क्षेत्र के लिए कोई विशिष्ट नगर पालिका विस्तार अधिनियम नहीं है. ऐसे में यह चुनाव कराना न केवल अनुच्छेद 244 (1) का उल्लंघन है बल्कि आदिवासियों को दिए गए मूलभूत अधिकारों के खिलाफ भी है.

गौरतलब है कि 23 फरवरी को 48 नगर निकाय में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी हो चुकी है. प्रत्याशी भी मैदान में उतर कर मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं. 27 फरवरी को इन चुनावों का परिणाम आना है.
इसे भी पढ़ें : डीसी ने 20 फरवरी तक मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
