L19 Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों सदन के बाहर हंगामा कर रहे हैं। विपक्ष ईडी के मुद्दे को लेकर सीएम हेमंत सोरेन को घेरती नजर आयी। वे ईडी के डर से भागने वाले सीएम हेमंत सोरेन इस्तीफा दो और हेमंत सोरेन सरकार के चार सालों के कुकर्मों की सीबीआई जांच कराओ वाले पोस्टर पकड़कर हंगामा करते नजर आये। इसके अलावा बीजेपी के विधायकों ने कांग्रेस का काला साम्राज्य, झारखंड को लूट खाने की झामुमो, कांग्रेस और राजद की बीमारी जैसे पोस्टर लहराये। वहीं सत्ता पक्ष हम है आदिवासी, हम है जंगल के मालिक, पूंजिपतियों को जंगल बेचना बंद करो, आदिवासी-मूलवासी को जंगल से बेदखल करने की साजिश बंद करो, जंगल हम आदिवासियों का स्वाभिमान इसे बेचना बंद करो जैसे पोस्टर के साथ सदन के बाहर धरने पर बैठे हैं।
