Vijay Thakur
GODDA : देवडांड़ थाना क्षेत्र के डांगा विशु टोला में एक ही परिवार के तीन लोगों दरबारी मुर्मू, मक्कु बास्की और जीतराम मुर्मू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. पुलिस जांच में मामला गोतिया विवाद से जुड़ा पाया गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों संतलाल मुर्मू, हेमलाल मुर्मू और तालाबाबु मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ का कालिदासपुर बना कोयला माफियाओं का पनाहगाह
आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर खून लगी दो टांगी बरामद हुई है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
