
L19/Deoghar : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया की ओर से गुरुवार को देवघर के डॉ अंबेडकर पुस्तकालय के लिये ज्ञानदान के तौर पर 11000 रुपये की राशि सौंपी गयी। ये अंशदान उन्होंने पुस्तकालय प्रबंधन के हाथों सौंपा। इसके साथ ही रीता चौरसिया ने हर साल पुस्तकालय को अपने ओर से अंशदान करने का ऐलान किया। पुस्तकालय पहुंचने के बाद चौरसिया ने अध्ययन कर रहे छात्राओं का हौसले को भी बुलंदी दी।
रीता चौरसिया ने कहा कि आज के बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये भारत का निर्माण करने के लिये युवाओं पर खास तौर से ध्यान दिया है। इससे आज नये भारत और बाबा साहेब के सपनों के भारत की झलक दिखाई दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज की महिलायें किसी से कम नहीं है। देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के पद पर बैठी हैं। बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर महिलाओं के लिये मुक्तिदाता हैं, उनकी प्रेरणा आप सबों के साथ है। आपकी परेशानियों का हल करने के लिये मैं हमेशा तत्पर हूं। आप सब बिना किसी संकोच के मुझसे सीधा संपर्क स्थापित कर सकती हैं।
इस दौरान पुस्तकालय के कार्यकारी अध्यक्ष महेश प्रसाद, लंकेश व सदस्य राजकुमार बर्णवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
