
L19/Latehar : अमन साव गिरोह के गुर्गों की तरफ से मारी गयी गोली के बाद लातेहार के कोयला कारोबारी सह भाजपा नेता और जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू की मौत हो गई है। रांची के मेडिका अस्पताल में सोमवार को तड़के उन्होंने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। 12 अप्रैल को हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल राजेंद्र साहू का इलाज रांची के मेदिका अस्पताल में चल रहा था।
मौत की सूचना मिलते ही लातेहार जिले में समर्थकों ने कई जगहों पर सड़क जाम और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। आक्रोशित लोग मुख्य मार्ग को जाम किए हुए हैं। बताते चलें कि घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के झरिवा टोला में 12 अगस्त को राजेंद्र साहू अपने दफ्तर से घर तेली टोला लौट रहे थे। उनका दफ्तर पुराना कस्तुरबा विद्यालय के पास है। रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोका और उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े तो अपराधी भी फरार हो गया। अपराधियों की गोलीबारी में वे काफी गंभीर हो गए थे। राजेंद्र साहू की छाती, बांह और जांघ में गोली लगी थी।
