HAZARIBAGH : यूजीसी के नए ऐक्ट के समर्थन में रविवार को विशाल रैली सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसी को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायत मंगुरा, दरिया, बरका कला, बरका खुर्द, परासी, कारिमाटी, डमरोंन, देवकुली, गोबरबंद, डाढ़ा, हदारी, बोंगा, बरियठ, डाड़ीघाघर, करियातपुर, अलोंजा, पुराना इचाक, कुरहा इत्यादि पंचायतो के विभिन्न गांवों में बैठक आयोजित की गई.
इसे भी पढ़ें : केंद्र ने झारखंड के पंचायतों के लिए 275.12 करोड़ की दूसरी किस्त जारी करने की सिफारिश की

बैठक में एसटी, एससी, ओबीसी के लोग सर्वसम्मति से यूजीसी के समर्थन में सड़क पर उतर कर यूजीसी एक्ट पास करने की मांग सुप्रीम कोर्ट से करेंगे. मंगुरा पंचायत में बैठक का नेतृत्व नागेश्वर मेहता व बेनी राणा ने किया. जबकि बरका कला में बैठक का नेतृत्व पंचायत समिति सदस्य धीरू रजक, कारू मेहता ने किया. वहीं परासी पंचायत में रूपेश कुमार व सुजीत कुमार के नेतृत्व में बैठक हुआ.
इसे भी पढ़ें : रांची में हवाई फायरिंग, कोयला व ईंट कारोबारियों को धमकी

बैठक में युवा नेता गौतम कुमार, लक्ष्मण कुमार, मुकेश राणा, राजु मेहता, केशव महतो, बीरेंद्र मेहता, निर्मल मेहता, संतोष मेहता, सुबोध मेहता, सीताराम कुशवाहा, डॉ. प्रमोद कुमार, डेगलाल मेहता, बीरेंद्र मेहता, संदीप कुमार, सुरेश प्रसाद मेहता, रंजीत कुमार, रंजीत मेहता, चत्रगुण मेहता, सोनु कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार इत्यादि लोग मौजुद थे.
