रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।मुलाकात के दौरान झारखंड के वर्तमान हालातों पर चर्चा हुई।श्री मरांडी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बिशेष बुलाने पर वह दिल्ली पहुंचे थे।प्रधानमंत्री ने श्री मरांडी को झारखंड प्रदेश भाजपा को और शक्तिशाली बनाने पर चर्चा की ।श्री मरांडी ने प्रदेश कमिटि द्वारा किये जा रहे कार्य के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा और बताया की राज्य के तमाम अनियमितता भ्रष्टाचार के विरूद्ध प्रदेश कमिटी जनता के साथ मिलकर आवाज बुलंद कर रही है।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मरांडी का हौसलाअफजाई किया ।
