RANCHI : असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। चबुआ विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी भूबेन मुरारी के समर्थन में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की.

इस दौरान उनके साथ सांसद जोबा माझी भी मौजूद रहीं. दोनों नेताओं ने चबुआ विधानसभा क्षेत्र के चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों से मुलाकात की और उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति की जानकारी ली. मजदूरों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा.
कल्पना सोरेन ने कहा कि JMM आदिवासी और मजदूर वर्ग के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा.

