
L19 DESK : 23सितंबर- 8अक्टूबर तक चीन में 19वीं एशियन गेम्स आयोजित होने वाला है। खेल के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई है। इस टीम में झारखंड के भी तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी को चयन किया गया है। तीनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं। 31अगस्त को बेंगलुरु में हॉकी इंडिया के समस्त पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के परिजनों की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर टीम की घोषणा की गई है।



बता दे की हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने झारखंड के सभी खिलाड़ियों को बेंगलुरु में स्वागत किया। कहा कि किसी भी खिलाड़ी को बनाने में सबसे बड़ा योगदान, समर्पण और त्याग उनके अभिभावकों का होता है, लेकिन उनका सम्मान अपवाद स्वरूप ही होता है। इसलिए हॉकी इंडिया ने शुरुआत की है कि खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी सम्मान किया जाए। इसलिए हमलोगों ने इस बड़े अवसर में सभी खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया। संभवतः यह विश्व के खेल इतिहास में पहला अवसर है जब टीम की घोषणा के समय उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
