GODDA : नगर निकाय चुनाव की गर्माहट तेज हो चुकी है, जहां जिले के महागामा नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होने जा रहा है. इसी बीच नगर क्षेत्र में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए है. भूगोल शास्त्र से एम ए पास दुर्गा सोरेन अखबार बांटने का काम करते है. और इस बार ST सीट आरक्षित होने की वजह से इन्होंने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी जनता के बीच पेश की है.
इसे भी पढ़ें : मिसाल: मुखिया परिवार ने पंचायत वासियों को उपलब्ध कराया निःशुल्क एंबुलेंस सेवा

दिनचर्या में नहीं आया कोई बदलाव
नॉमिनेशन के दिन भी इनके अनोखे अंदाज ने लोगों को खूब आकर्षित किया जहां दुर्गा उसी साइकिल से सैकड़ों समर्थकों के साथ नॉमिनेशन के लिए कार्यालय पहुंचे जिस साइकिल से वह हर रोज पेपर बांटने का काम करते हैं. चुनाव प्रत्याशी होने के बावजूद दुर्गा सोरेन ने अब तक अपने दिनचर्या में कोई भी बदलाव नहीं किया है. वह रोजाना सुबह 5 बजे उठकर महागामा नगर पंचायत की गलियों में साइकिल से तकरीबन 300 घरों में पेपर बांटते हैं.
इसे भी पढ़ें : अब रांची में किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन तो जायेंगे जेल
क्षेत्र की कुव्यवस्था को बदलने का मौका
दुर्गा सोरेन के सरल और मृदु भाषी स्वभाव के कारण वह लोगों के काफी चहेते हैं. बातचीत के क्रम में दुर्गा ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में गली गली घूम कर अखबार बांटते हैं, और हर गली की समस्याओं से अवगत है. जिसके बाद उन्होंने जिस दिन अखबार में महागामा नगर पंचायत के आरक्षित सीट के बारे में पढ़ा उसी दिन से उन्हें लगा कि शहरी क्षेत्र होने के बावजूद महागामा की इस कुव्यवस्था को दूर करने का यह सबसे अच्छा मौका है. जिसके लिए उन्हें वो सारे लोग समर्थन दे रहे है जिनसे सुबह पेपर बांटते वक्त उनकी मुलाकात होती है.
