Arafat
PAKUR : प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार किस्कू ने बुधवार को सभी डीलरों के साथ प्रखंड सभागार में बैठक किया. बैठक के दौरान उन्होंने सभी डीलरों से राशन वितरण किए जाने की जानकारी ली. सभी डीलरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों को अबतक धोती-साड़ी नहीं मिला है वैसे लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया जाय. अभी तक बहुत से डीलरों ने धोती-साड़ी का उठाव नहीं किया है, वैसे डीलरों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए राजनीतिक दलों की हलचल हुई तेज, मई में चुनाव संभावित
लाभुकों का केवाईसी करने के संबंध में बीडीओ ने डीलरों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लाभुकों का शत प्रतिशत केवाईसी किया जाय. जिन लाभुकों ने केवाईसी नहीं किया है वैसे लाभुकों को जानकारी देकर कार्य को पूर्ण करने की बात कही. जिन लाभुकों का राशन कार्ड में मोबाइल नंबर सिडिंग नहीं है उनके राशन कार्ड में मोबाइल नंबर सिडिंग किया जाय. मौके पर डीलर अब्दुस सलाम, जमादार शेख के अलावा अन्य मौजूद थे.
