Arafat
PAKUR : श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति रेलवे कॉलोनी की बैठक अशोक मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में रामनवमी महोत्सव को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. बैठक में प्रमुख रूप से समिति के सक्रिय कार्यकर्ता रूपेश राम, मुरारी मंडल, सुशील साहा, टोनी मंडल, हिसाबी राय मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण मामले में पुलिस ने एजेंसी संचालक को भेजा जेल
बैठक की तैयारी को लेकर मुरारी मंडल ने कहा कि रामनवमी आस्था परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है. नगर में यह पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विगत 65 वर्षों से होता आ रहा है. 26 मार्च को रामनवमी महोत्सव के शुभ अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी. शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे.
शोभा यात्रा अपराह्न 3:00 बजे से अखाड़ा स्थल रेलवे कॉलोनी से नगर भवन के लिए प्रस्थान करेगी. यह यात्रा कैलाश नगर, सिंधीपाड़ा, विवेकानंद चौक, गांधी चौक, पाकुड़ रेलवे स्टेशन, हनुमान मंदिर, अंबेडकर चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, माल पहाड़ी रोड, बिरसा चौक, हाटपाड़ा होते हुए नगर थाना में समाप्त होगी. पुन 10 बजे शोभायात्रा अपने स्थल रेलवे कॉलोनी की ओर प्रस्थान कर जाएगी. शोभायात्रा में बजरंगी खिलाड़ी नगर के विभिन्न स्थलों, चौक-चौराहों में अपना करतब दिखाएंगे.
साथ ही अखाड़ा समिति के कार्यकर्ताओं ने आम जनों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि सभी के सामूहिक प्रयास से रामनवमी महोत्सव को अधिक भव्य रूप से मनाया जा सके. बैठक में अनिकेत गोस्वामी, सोनू रजक, नितेश राम, अमित शाह, जितेश रजक, विशाल यादव, मोंटी सिंह, सूरज राम, देवराज कुमार, सोनू मंडल के अलावा अन्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में मलेरिया व कालाजार उन्मूलन को लेकर सिविल सर्जन ने की बैठक
