L19 Desk : हजारीबाग सदर के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार के पिता दुर्योधन साव को हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल, हाल के दिनों में तत्कालीन एसडीओ की पत्नी अनीता कुमारी की जलकर मौत हो गयी थी, एसडीओ अशोक कुमार और उनके परिवार पर अनीता कुमारी को जलाकर मार डालने का आरोप था।
इस मामले में एसडीओ के पिता दुर्योधन साव भी नामजद अभियुक्त हैं। वे अपने ससुराल सलैया गांव में थे, तभी टेक्निकल सेल की मदद से लोहसिंघना थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, और उनसे पूछताछ करनी शुरु कर दी। इसके साथ ही उनके कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं। पिता दुर्योधन साव ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे से सरेंडर करने के लिये कह रहे हैं। बता दें कि पिता से पहले अशोक कुमार के बहनोई, भांजे और बड़े भाई को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है।
गिरफ्तार हो सकते हैं पूर्व एसडीओ अशोक कुमार
इसी कड़ी में अब पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की गिरफ्तारी की भी संभावना बन रही है। मिली जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार मोबाइल बंद करके रांची में रह रहे हैं।