l19/DESK : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का इस्तीफा मंजूर होने के साथ ही झामुमो ने उनकी जगह दूसरे विधायक का नाम मंत्री पद के लिए फाइनल कर लिया है।सूत्रों से खबर है कि घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन अब उनकी जगह लेंगे,जहां कल ही मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस संबंध में प्रस्ताव राजभवन को भेज दिया गया है।
ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने लंबे समय से चल रहे राजनीतिक अटकलों को विराम लगाते हुए बीजेपी ज्वॉइन करने का फैसला कर लिया है।इधर बुधवार को उन्होंने झामुमो की प्राथमिक सदस्यता समेत मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था, जहां शुक्रवार को रांची में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
बताते चलें कि रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा से झामुमो के विधायक हैं। इसके अलावा वह पूर्वी सिंहभूम से झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह साल 2009 में भी चुनाव जीत चुके हैं। पार्टी में वह चंपाई सोरेन के बाद कोल्हान के दूसरे सबसे वरिष्ठ नेता हैं। शिबू सोरेन और चंपाई सोरेन के साथ उन्होंने झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे थे। आदिवासी समाज के बीच उनकी पैठ है।