Arafat
PAKUR : नगर परिषद पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार एवं नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने चैती छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कालीभाषण तालाब, टीनबंगला तालाब, साधु पोखर सहित कई प्रमुख स्थलों पर व्यवस्थाओं का मुआयना किया. निरीक्षण के क्रम में नगर परिषद पदाधिकारी ने घाट के आसपास पड़े कचरे की भी सफाई करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें : विधायक कल्पना सोरेन ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमेन समिट 2026’ में ट्रेलब्लेज़र अवार्ड से सम्मानित
उन्होंने स्पष्ट किया कि चैती छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बताया कि पर्व के दौरान भक्तों की सुविधा सबसे पहले जरुरी है. इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा. उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था, लाईट की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया. ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो. वहीं नगर थाना प्रभारी ने सभी छठ कमेटी को बताया कि किसी भी तरह की समस्या होने पर उसकी सूचना पुलिस को जरूर दें.
