Arafat
PAKUR : मालपहाड़ी ओपी परिसर में सोमवार को ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की बैठक. बैठक का नेतृत्व ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता ने किया. उन्होंने बैठक में मौजूद सभी लोगों को बताया कि ईद-उल-फितर व रामनवमी का पर्व होने वाला है. पर्व को देखते हुए क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए बैठक किया जा रहा है. क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग ने किया प. बंगाल में चुनाव का ऐलान, असम, केरल और पुडुचेरी में 9 को और तमिलनाडु में 23 को मतदान
सभी लोग अपने-अपने पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप पर विवादित बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पर्व में किसी भी तरह से डीजे का प्रयोग नहीं होना चाहिए. पर्व के दिन लोग शराब का सेवन करने से बचें. बैठक में मौजूद लोगों को बताया कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति, किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न करतय है तो उसकी सूचना पुलिस को दें.
