RANCHI : रांची के मोरहाबादी मैदान में लगे हैंडलूम और सरस मेले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. बारिश के दौरान बिजली की तार से करंट लगने से एक दुकानदार की मौत हो गई. मृतक दुकानदार 23 वर्षीय मो. जुनैद बिहार के भागलपुर का रहने वाला था. इस घटना के बाद मेले में बिजली काट दी गई और मेला को बंद करा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : ईद और सरहुल को लेकर रांची के ट्रैफिक प्लान में बदलाव

लापरवाही ने ली जान
बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम मेला घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. इसी बीच शाम ढलते ही अचानक आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. बारिश की वजह से मेले में घूमने गए लोग भींगने से बचने के लिए स्टॉल में चले गए. मेले में मो. जुनैद ने भी हैंडलूम का स्टॉल लगाया था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मेला परिसर में लगे बिजली के तार को मैट के नीचे से बिछाया गया था. स्टॉल में खड़ा दुकानदार अचानक उस तयार की चपेट में आ गया. यह देखकर अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागने लगे. मेले के आयोजकों ने तुरंत बिजली काटी, जिससे मो. जुनैद घायल होकर जमीन पर गिर गया.
आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद लालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. लालपुर थाना पर प्रभारी रूपेश सिंह ने बताया की करंट लगने की वजह से यह हादसा हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : महागामा नगर पंचायत में चुनाव हारे, लेकिन नहीं हारी हिम्मत! साइकिल पर फिर निकले अखबार वाले दुर्गा सोरेन
