L19/Bokaro : धनतेरस के दिन तुपकाडीह के तीन बाजार मेन रोड नहर चौक और कलाली चौक में लोगों ने भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए झाड़ू नमक और धनियां दाना की खरीददारी जम कर की। यूं तो हैसियत के हिसाब से आमिर और मध्यम वर्ग के लोगों ने सोने चांदी के जेवरात और पीतल तांबा स्टील समेत फ्रिज कूलर टीवी आदि खरीदे परंतु निहायत गरीब परिवार के लोगों ने अपनी खुशियां मनाने देवी देवताओं को खुश करने के लिए मिट्टी के दीये चौकती तावा लकड़ी के हल झांझर बेलना के अलावे कई टोटके के सामान लेकर घर गये। मानगो कनारी तथा खुटरी पंचायत से आई महिलाओं ने बताया कि नया साल आ रहा है नया चावल होगा। बौंडी सोहराय पर्व मनाने के लिए हम सब ने मिट्टी व लकड़ी के सामान के साथ साथ देहाती झाड़ू कुरथी आदि को शुभ मानते हैं। वहीँ बच्चों ने मिट्टी के घरोंदे और खिलौनों को पसंद किया।
