L19/Ranchi : झारखंड यूथ क्रिश्चियन एसोसिएशन के बैनर तले 16 दिसंबर शनिवार को राजधानी रांची स्थित लोयला ग्राउंड से अल्बर्ट एक्का चौक तक क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में हजारों मसीह समुदाय के लोग समूह में नृत्य गाते हुए क्रिसमस गैदरिंग का आनंद मनाएंगे।
बताते चले बीते दो-तीन सालों से लगातार राजधानी रांची में झारखंड क्रिश्चियन न्यूज़ संगठन की युवाओं के द्वारा क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों युवक युवतियों सड़कों पर निकालकर क्रिसमस का सेलिब्रेशन करते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ करने की योजना बनाई गई है,जिसमें हजारों मसीह समुदाय के लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।