RANCHI : 27 मार्च को रामनवमी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवास पर कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की. संगठनों ने मुख्यमंत्री को रामनवमी महोत्सव में आमंत्रित किया है. कई संगठनों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी तैयारियों से उन्हें अवगत कराया. उन्होंने 27 मार्च को रामनवमी महोत्सव को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सपरिवार निमंत्रण दिया.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए राजनीतिक दलों की हलचल हुई तेज, मई में चुनाव संभावित

मुख्यमंत्री ने सभी निमंत्रणों को स्वीकार करते हुए सभी संगठन के प्रतिनिधियों को रामनवमी की अग्रिम शुभकामना दी. साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. इसके अलावा कार्यक्रम को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगाह रखी जाए. इसके अलावा जिला प्रशासन को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहने को कहा है.

मुख्यमंत्री ने त्योहार की शुभकामना देते हुए कहा कि रामनवमी के त्योहार को आपसी भाईचारा और शांति का संदेश देते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : रांची में अपराधियों ने एक ही रात, दो पेट्रोल पंप से करीब 2 लाख रुपए से अधिक की रकम लूटी
