L19 DESK : झारखंड के पेयजल और स्वच्छता विभाग में पांच मुख्य अभियंता का पद है। इसमें से एक मुख्य अभियंता का पद एक महीने पहले रिक्त हुआ है। इसमें अभियंता प्रमुख ही प्रभार में हैं। उधर 30 सितंबर को प्रभारी मुख्य अभियंता सदानंद मंडल रीटायर हो जायेंगे। यानी पीएमयू और एक अन्य मुख्य अभियंता का पद रिक्त हो जायेगा। 1987 बैच के अभियंता निरंजन कुमार और अनिल प्रसाद मुख्य अभियंता के पद के लिए दावेदार हैं।
इस बीच अनुसूचित जनजाति कोटा के अनिल कुमार भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सबको चौंका दिया है। अधीक्षण अभियंता निरंजन कुमार का मुख्य अभियंता के पद पर प्रमोशन तय माना जा रहा है। पर अनिल प्रसाद, जो सीडीओ में पदस्थापित हैं तथा अनिल कुमार के नाम पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है।
विभाग में मुख्य अभियंता के पांच पद हैं। इसमें अभियंता प्रमुख, दो क्षेत्रीय मुख्य अभियंता (रांची और दुमका), मुख्य अभियंता मुख्यालय, मुख्य अभियंता पीएमयू और मुख्य अभियंता सीडीओ का पद है। अभियंता प्रमुख के पद पर रघुनंदन शर्मा काबिज हैं। ये 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत होंगे। ये पीएमयू के मुख्य अभियंता के प्रभार में भी हैं। सीडीओ में बतौर मुख्य अभियंता प्रभात सिंह पदस्थापित हैं। उधर मुख्य अभियंता मुख्यालय और एक अन्य पद पर पोस्टिंग पहले ही हो चुकी है।