L19/Ranchi : मॉल ऑफ रांची का 13 अगस्त को उद्घाटन होने जा रहा है। यह उद्घाटन समारोह शाम के 5 बजे होगा। इस दौरान इंडियन आइडल स्टार पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल शामिल होंगे। दोनों की सुरीली आवाज से मॉल ऑफ रांची गूंज उठेगा। ये बातें मॉल ऑफ रांची के निदेशक नीतिश अग्रवाल और ऋषभ लोहिया ने मॉल परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा कि मॉल में लोगों को अलग अनुभव होगा। पार्किंग और सुऱक्षा से लैस हर तरह की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। मॉल में देश विदेश के नामी ब्रांड्स के शोरूम उपलब्ध हैं। मॉल में बड़े ब्रांड के शोरूम के अलावा मॉडर्न गेम जोन, फूड जोन, 4/4 सिनेमा स्क्रीन्स , लाइफस्टाइल, फैशन शॉप आदि उपलब्ध रहेंगी।
बताया जा रहा है कि यहां ईस्ट इंडिया का सबसे लेटेस्ट गेमिंग जोन है। प्रकाश झा की सिनेमा स्क्रीन्स पीजेपी सिनेमा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम है। इसके साथ ही निदेशक ने जानकारी दी कि इस मॉल के ओपनिंग से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट तौर पर 800 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। करीब 50 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिलेगा। इस मॉल में हर चीजें अलग नजर आयेंगी। लाइटिंग से लेकर हर चीजें इस मॉल को यूनिक बनाती हैं।