L19/Ranchi : रांची नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में 1.36 करोड़ से 110 मॉड्यूलर टॉयलेट का निर्माण किया गया। इसका कोई देखरेख नही होने के कारण यह बर्बाद हो रहा है। इन टॉयलेटों के अंदर साफ-सफाई की समस्या तो है ही, बाहर भी कचरे का ढेर लगा रहता है। इस कारण लोग इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। लोग मजबूरी में ही इसका इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर टॉयलेट में पानी और मग की भी समस्या है। किसी-किसी शौचालय की सीट व बेसिन भी टूटे हुए हैं।
लोग खुले में मल-मूत्र का त्याग न करें, इसके लिए शहर के चौक-चौराहों पर मॉड्यूलर टॉयलेट का निर्माण किया गया है। लेकिन, अधिकारियों ने इसके मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं देने के कारण मॉड्यूलर टॉयलेट का यह स्थिति बनी है। वर्तमान में इन टॉयलेटों की सफाई का जिम्मा रांची नगर निगम ने मो एजाज व पासा को दिया हुआ है। इन टॉयलेटों की सफाई पर निगम सालाना 26 लाख रुपये खर्च किया जाता है। लेकिन, सही से इसकी सफाई नहीं की जाती है। इस कारण प्रवेश करते ही इससे बदबू आती है। रांची नगर निगम इस विषय ने चिंतन करनी चाहिए।