
L19 DESK : एक सप्ताह के बाद मानसून ने 20 जून को हमारे राज्य झारखंड में अपनी पहली दस्तक दी पर इसकी रफ्तार धीमी थी। अबतक मूसलाधार बारिश राजधानी रांची में देखने को नहीं मिली है। मौसम विभाग के द्वारा बताया गया है कि अगले 2 या 3 दिन के बाद उत्तरी छोटानागपुर सहित रांची के कई जिलों में झमाझम बारिश होने कि संभावना है। विभाग की जानकारी के अनुसार संताल परगना के रास्ते में पहुच चुका है 24 से 26 जून तक पूरे राज्य में बारिश होगी। साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका और देवघर जैसै कई जिलों में मानसून ने अच्छी दस्तक दी इस स्थानों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के कारण पहले सप्ताह से ही जारी लू और भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि 3 दिनों के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होगी। बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई थी। जल्द ही पूरा झारखंड मानसून में झूमेगा। रिकॉर्ड के द्वारा 23 जून को हजारीबाग, गढ़वा और पलामू में अच्छी बारिश हुई है। 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चली। 24 से 26 मई के बीच तेज हवा के साथ राज्य के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण किसानों को फायदा होगा। वे लोग कृषि का कार्य शुरू कर सकेंगे।
जानकारी के अनुसार झारखंड में मानसून 13-14 जून तक प्रवेश कर जाता था लेकिन इस वर्ष मानुसन ने 1 सप्ताह के बाद दस्तक दी है। किसानों को अच्छी बारिश की उम्मीद है पिछले बाद कम बारिश के कारण झारखंड में खेती नहीं हुई थी। जिसके कारण किसानों को बहुत नुकसान हुआ। पूरे संथाल परगना में धान की खेती नहीं हुई थी। हालात गंभीर है क्युकि झारखंड के कृषि मंत्रालय ने 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखा घोषित किया था।
