
L19 DESK : चक्रवात ‘मोचा’ का असर कहां और कितना असर हो सकता है इसे लेकर कई तरह के बाते सामने या रहें है। कई राज्यों में मोचा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। इधर, झारखंड में मोसम विभाग ने मोचा के असर को लेकर सूचना दे दी है।
मोचा चक्रवात पर रांची मौसम विभाग ने क्या कहा
मौसम विभाग केंद्र ने कहा कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। यह 11 मई तक उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ सकता है। बाद में बांग्लादेश-म्यांमार के तटों की तरफ जाने की संभावना है। इसे देखते हुए मछुआरों और नौकाओं के संचालकों को 12 से 14 मई तक बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गई है । विभाग ने कहा कि अगर कोई उधर है तो 11 मई की शाम तक लौट आए।
राज्य में चक्रवात मोचा का आशिंक असर
इसी के साथ मौसम केंद्र रांची ने यह सूचना दी है कि झारखंड में चक्रवात मोचा के असर की उम्मीद नहीं है। अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान में भी कोई बदलाव के आसार नहीं हैं। साइक्लोन मोचा को लेकर कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, झारखंड का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम केंद्र रांची ने भी कहा कि चक्रवात मोचा के वजह से राज्य में बारिश या किसी तरह के प्रभाव की उम्मीद नहीं है। बता दें की इस साइक्लोन का नाम यमन ने किया है
राज्य के कुछ हिस्सों में 15 मई से बारिश के आसार
मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 15 मई के आसपास राज्य के कुछ हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश का अनुमान नहीं है। देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, जमशेदपुर, डालटेनगंज, गोड्डा, रामगढ़, पाकुड़, साहेबगंज, सिमडेगा का तापमान 40 डिग्री सेसि से पार हो गया है।
गोड्डा का अधिकतम तापमान तो 43 डिग्री सेसि के पार हो गया है। मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि आंशिक बादल छा सकते हैं। लेकिन, बारिश का अनुमान नहीं है।
