L19 Desk : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बीते रात दिल्ली के AIIMS में अंतिम सांसे ली। पुरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनमोहन सिंह के आवास में जाकर उनको श्रध्दांजलि दी। प्रधानमंत्री के साथ गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजुद थे। भारत सरकार ने आज के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है साथ ही पुरे देश में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक भी घोषित कर दिया है।
डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद से ही राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय धव्ज को आधा झुका दिया गया था। 28 दिसंबर को डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया जाना तय हुआ है। सारे सरकारी कार्यक्रम रद्द केन्द्र सरकार के 1997 के नोटिफिकेशन के अनुसार राष्ट्रीय शोक के दौरान किसी प्रकार की सरकार छुट्टी नहीं रहेगी। जब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के पद में पर रहते हुए किसी की मौत होती है तो उस परिस्थिति में सरकारी छुट्टी घोषित की जाती है।