
L19 DESK : झारखंड के पलामू जिले से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 7 साल के बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। 50 वर्षीय शख्स ने पैसों का लालच देकर बच्ची को दरिंदगी का शिकार बनाया। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की यह घटना है। जहां स्कूल में खेल रही बच्ची को अधेड़ अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के सहपाठियों ने वारदात की जानकारी परिजनों को दी।
बताया जाता है कि घटना की सहपाठियों ने सूचना पीड़िता के परिजनों को दी। परिजन 10-15 की संख्या में तत्काल आरोपी हरि सिंह के घर पहुंचे। आरोपी ने भीड़ देख कर बच्ची को बाहर निकाल दिया और फिर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हुसैनाबाद के थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की जाँच पुलिस कर रही है।
वही पीड़िता को मेदिनीनगर के मेडिकल कॉलेज में जांच कराया गया। आईपीसीऔर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आई है कि बच्ची अन्य बच्चों के साथ समय से स्कूल पहुंच गई थी। इसका नाजायज फायदा आरोपी ने उठाया और इस वारदात को अंजाम दिया।
