L19 Ranchi : आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रमुख सालखन मुर्मू ने आज बताया कि को बताया कि आज पता चला है कि कल रात (13 नवंबर 2023) को चंद्रमोहन मार्डी (पेटरवार प्रखंड, बोकारो जिला) को पेटरवार थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पृथ्वी मुर्मू और विक्रम हेम्ब्रम को पूर्वी सिंहभूम की बागबेड़ा थाना पुलिस ने और कान्हूराम टुडू (सोनुवा प्रखंड, पश्चिम सिंहभूम) को गम्हरिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे पश्चिम सिंहभूम जिला के सोनुवा प्रखंड की प्रेमशिला मुर्मू, जो सेंगेल महिला मोर्चा की कोल्हान की अध्यक्ष भी हैं, ने आत्मदाह करने का निर्णय लिया है। प्रेमशिला मुर्मू 15 नवंबर को दिन में एक बजे जमशेदपुर के साकची गोल चक्कर के पास बिरसा मुंडा की मूर्ति के सामने आत्मदाह करने की घोषणा की है। प्रेमशिला ने कहा है कि अगर 15 नवंबर को बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू से प्रधानमंत्री सरना धर्म कोड को मान्यता देने की घोषणा नहीं करते हैं, तो वह जमशेदपुर में आत्मदाह कर लेंगी।
भारत के लगभग 15 करोड़ आदिवासी समाज को एक तरफ उनकी धार्मिक आजादी नहीं देना जहां संविधान- कानून का गला घोंटने जैसा है और जोर जबरदस्ती सबको हिंदू, मुसलमान, ईसाई आदि बनाने के लिए मजबूर करना है। वहीं अपनी जान की बाजी लगाकर भी सरना धर्म कोड की मान्यता को हासिल करने के लिए बलिदानी साहस को कुचलने के लिए सेंगेल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना बिल्कुल निंदनीय है। सेंगेल इसकी भर्त्सना करता है और निकट भविष्य में बड़े निर्णायक जन आंदोलन की घोषणा करेगा।
उम्मीद है भारत के मान्य प्रधानमंत्री भारत के प्रकृति पूजक आदिवासियों की भावनाओं का सम्मान करेंगे और उलिहातू में सरना धर्म कोड के मान्यता की घोषणा करेंगे।
बता दे कि सेंगेल पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कल, बिरसा जयंती 15 नवंबर को विभिन्न जिलों के मुख्यालय में सुबह 10 बजे से 1बजे तक बिरसा मुंडा और अन्य शहीदों के प्रतिमा या फोटो के सामने अपनी मांगों और सरना धर्म कोड देना होगा, आदिवासी राष्ट्र बनाना होगा,
के लिए अनशन का कार्यक्रम रहेगा। सालखन मुर्मू और सुमित्रा मुर्मू साकची गोलचक्कर में शामिल रहेंगे।