L19 Desk : मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह को लेकर रांची जिला प्रशासन युद्धस्तर से तैयारी में लगा हुआ है। कार्यक्रम आने वाले 6 जनवरी 2025 को आर्मी ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम में होना है। इस कार्यक्रम में झारखंड की लाखों महिलाएं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे। डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लाभुक महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान की बढ़ी हुई राशि यानि 2500 रुप. भेजेंगे। हालांकि कई महिलाओं के खाते बढ़ी हुई राशि भेजी जा चुकी है।
3-4 लाख महिलाओं के शामिल होने की संभावना
संभावना लगाई जा रही है कि मंईयां सम्मान योजना के राज्य स्तर समारोह में पूरे राज्य से 3-4 लाख महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं के आवागमन, अल्पाहार, गाड़ियों के पार्किग, शौचालय तक की व्यवस्था पर रांची उपायुक्त की नजर है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री कार्यक्रम के तैयारी की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं।
लोक कलाकार करेंगे प्रस्तुति
इस कार्यक्रम में झारखंड के कई कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। नागपुरी गायक पवन राय, इग्नेश कुमार औऱ कुडुख गायक सुरेंद्र कुजुर के अलावा झारखंड के पारंपरिक नृत्य जैसे पाइका, छऊ आदि का भी प्रदर्शन करेंगे।