L19 DESK : पुलिस मुख्यालय ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय नेताओं के साथ साथ अन्य विविआइपी के लिए 10 बुलेटप्रूफ फोर्च्युनर और 10 सफारी खरीदने का प्रस्ताव भेजा है। बुलेट प्रूफ वाहनों की खरीद के बाद वीवीआइपी की सुरक्षा से हटा लिए जायेंगे। गृह विभाग की मंजूरी के बाद वाहनों की खरीद की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय शुरू करेगा। 24 जिलों के 514 थानों के लिए 1255 नये चार पहिया वाहनों को ख़रीदा जाएगा। इसके तहत थानों के लिए बोलेरो वाहन का प्रस्ताव दिया गया है। पुलिस विभाग के 242 जर्जर वाहनों को पिछले दिनों कंडम घोषित किया गया था। इसमें करीब 175 चार पहिया और 67 दो पहिया वाहन शामिल है। बता दे कि स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर स्कीम से भी नये वाहनों की खरीद होगी। इसमें चार पहिया के अलावा ट्रैक्टर, एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों की खरीदारी होगी। इसका प्रस्ताव भी आइजी प्रोविजन ने गृह विभाग को भेजा है। तीन रांची जिला, दो जमशेदपुर, एक हजारीबाग, एक बोकारो, एक देवघर जिला के इंटरसेप्टर के लिए 10 वाहनों को सीमा से ज्यादा स्पीड चलानेवाले वाहनों पर नजर रखने के लिए खरीदा जायेगा। इसके अलावा बचे हुए तीन इंटरसेप्टर की तैनाती जरूरत के मुताबिक विभाग के स्तर पर होगा।पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर गृह विभाग ने मंजूरी दे दी है।