L19 Jamshedpur : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में चिल्ड्रन पार्क में चल रहे बाल मेला का समापन 24 नवंबर दिन शुक्रवार को होगा। शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से निबंध, चित्रांकन, क्विज, योग एवं अन्य खेलकूद की प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यक्रम का समापन हम भारत के लोग थीम पर प्रस्तुत कार्यक्रम के उपरांत होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोल्हान के आयुक्त मनोज कुमार होंगे।
