Seraikela Kharsawan : उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार 23. फरवरी 2026 को जिला खनन विभाग एवं तिरूलडीह थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में तिरूलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरूलडीह, सिरकाडीह, सापदा तथा सपारूम बालू घाटों में अवैध बालू खनन/भंडारण/परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया.
इसे भी पढ़ें : पुल गिराने कि साजिश : सरायकेला-खरसांवा DC, SDO, SDM करा रहे हैं बालू का अवैध कारोबार!

अवैध भंडारण से 38,000 घनफीट बालू जब्त
निरीक्षण के क्रम में सपारूम घाट के समीप अवैध रूप से भंडारित लगभग 38,000 (अड़तीस हजार) घनफीट बालू खनिज को विधिवत् जब्त किया गया. इस संबंध में नियमानुसार अग्रेत्तर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

अवैध परिवहन रोकने के लिए ट्रेंच
जांच के दौरान उपरोक्त घाटों पर तत्काल अवैध उत्खनन की गतिविधि नहीं पाई गई. तथापि तिरूलडीह एवं सिरकाडीह बालू घाटों में वाहनों के टायर के निशान पाए जाने के उपरांत वरीय पदाधिकारी से प्राप्त निर्देशानुसार संभावित अवैध परिवहन मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर अवरोध गर्त (ट्रेंच) का निर्माण कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है, ताकि भविष्य में अवैध परिवहन की पुनरावृत्ति न हो सके.
इसे भी पढ़ें : रांची से दिल्ली जा रही मेडिकल चार्टर एंबुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी सात लोगों के मौत की खबर

अवैध गतिविधि के खिलाफ सख्ती
उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिलांतर्गत किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत् रूप से जारी रहेगी.
