L19 DESK : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म जयंती पर उन्हें याद किया है.
हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “झारखंड की माटी के लाल, संविधान सभा के सदस्य और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की जयंती पर शत-शत नमन. मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी को सम्मान देते हुए अबुआ सरकार द्वारा ओवरसीज स्कॉलरशिप योजनाओं को चलाया जाता है जिसमें वंचित समाज के युवा हर वर्ष विदेश में सौ प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा लेते हैं.”