L19 Ranchi : झारखंड विधानसभा के 23वें स्थापना दिवस समारोह में सर्वश्रेष्ठ विधायक रामचंद्र सिंह को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित किया गया। विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मी संयुक्त सचिव मिथलेश कुमार मिश्र, अवर सचिव विष्णु पासवान, प्रशाखा पदाधिकारी निलेश कुमार सिंह व नियाज अहमद, वरीय सचिवालय सहायक तापस कुमार यादव और अनुसेवक माइकल लकड़ा को सम्मानित किया गया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सभी को प्रशस्ति पत्र, शॉल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट विधायक को 51 हजार रुपये और प्रत्येक चयनित पदाधिकारी एवं कर्मी को 21 हजार रुपये की सम्मान राशि दी गयी। इस मौके पर स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने अपील की कि हम सब पक्ष और विपक्ष के लोग अपने अंतर्विरोधों को भूलकर देश और राज्य को विकसित करने का संकल्प लें।
