
L19/Gumla : झारखंड में डायन बिसाही के शक में एक और महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। यह मामला गुमला जिला के सिसई थानाक्षेत्र अंतर्गत नगर चडरीटोली गांव निवासी 55 वर्षीय सालो देवी के रूप में की गई है। घटना के बारे में कहा जा रहा है कि पहले तो कम से कम 15 लोगों की भीड़ ने सालों की बेरहमी से पिटाई किया गाय और फिर टांगी से काटकर उसकी हत्या कर दिया गया। आरोपियों ने सालो के पति आह्लाद लोहरा, बहन सबिता और ननद लक्ष्मी पर भी तेज हथियार से हमला किया। तीनों की हालत नाजुक बताया जा रहा है। जानकारी मिलते हीं पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई तो आरोपी भाग निकले अन्यथा तीनों घायलों को भी मार दिया जाता।
ग्रामीणो के सहायता से घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर पुलिस ने मामले में 2 महिलाओं सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतका की बहन सबिता की शिकायत पर पुलिस ने सिसई थाना में निरंजन उर्फ रंजन उरांव, मनोज उरांव, जिशु उरांव, अघनु उरांव,भैरो उरांव,सनी उरांव, बुधु उरांव,संदीप उरांव, सुकरो देवी,लालमुनि देवी को नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया है। घटना का मुख्य आरोपी निरंजन उरांव उर्फ रंजन फरार अभी भी फरार है। एसडीपीओ मनीष चन्द्र लाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रात में ही गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली। नगर चडरी टोली गांव में पुलिस कैंप कर रही है। घटना के संबंध में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने आरंभिक जानकारी के आधार पर हत्याकांड की वजह भी बताई है। मुख्य आरोपी निरंजन 1 सप्ताह पहले गांव आया था। कुछ दिनों से उसकी 1.5 वर्षीय बेटी आंचल कुमारी की तबीयत खराब थी। निरंजन को शक था कि सालो देवी ने डायन बिसाही की है। उसी ने जादू-टोना कर उसकी बेटी की बीमार कर दिया है। शनिवार रात को निरंजन की मां सुकरो देवी, सालो के घर आई थी और डायन बिसाही का आरोप लगाकर अपशब्द कहे। सुकरो ने सालो को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। घटना वाले दिन निरंजन ने अपने साथियों और रिश्तेदारों को शराब पिलाई और सालो देवी पर हमला करने के लिए उकसाया। सभी लाठी-डंडों से लैस होकर आए और सालो देवी पर हमला बोल दिया।
मृतका के परिजनों ने कहा कि रात को हमलावरों ने दरवाजा खटखटाया। बेटे बलि लोहरा ने दरवाजा खोल दिया। कुछ लोग बलि को शराब पिलाने के बहाने किनारे ले गए और इसी बीच तकरीबन 1 दर्जन की भीड़, खाना खा रही सालो देवी को घसीटते हुए बाहर ले गई और हमला बोल दिया। उसके पति आह्लाद लोहरा,बहन सबिता व ननद लक्ष्मी पर भी जान लेवा हमला कर दिया। घायल सबिता व लक्ष्मी को अर्द्धनग्न कर घर एक कमरे में बन्द कर दिया, और बोला कि पहले सालो डायन को मारेंगे ,फिर उन लोगो को भी मार डालेंगे। वहीं पति आह्लाद के सामने ही उसकी पत्नी सालो देवी को लाठी डंडे बेरहमी से पिटाई करने के बाद टांगी से काट डाला।
