RANCHI : पूरे देश में सड़क हादसों की स्थिति बहुत गंभीर और चिंताजनक है. आंकड़ों की बात करें तो प्रतिदिन औसतन 1300 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें लगभग 485 लोग अपनी जान गंवाते हैं. 2023 में 172890 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. झारखंड की बात करें तो प्रतिदिन औसतन 15 से 16 सड़क दुर्घटना होती है. जिनमें लगभग 12 व्यक्ति अपनी जान गंवाते हैं. 2025 में लगभग 5193 दुर्घटनाओं में करीब 4111 लोगों ने अपनी जान गंवाई.
एक रिपोर्ट के अनुसार, शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे के बीच सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं (कुल हादसों का लगभग 20%). प्रतिदिन होने वाली मौतों में लगभग 45% हिस्सा बाइक सवारों का होता है. सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों में से लगभग 66% लोग 18 से 45 वर्ष की आयु के होते हैं. प्रतिदिन होने वाली इन मौतों में से लगभग 70% मौतें केवल ओवरस्पीडिंग के कारण होती हैं.
इसे भी पढ़ें : डुमरी में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और झामुमो नेता राकेश महतो की हत्या
झारखंड में लगातार होती इन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से एक बड़ा एक्शन प्लान बनाया गया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद झारखंड परिवहन सचिव ने यह एक्शन प्लान तैयार करके सभी जिले के डीसी और एसपी को भेजा है ताकि इन सड़क हादसों को असरदार तरीके से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें.
पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट अनिवार्य
एनसीआरबी के डेटा से पता चलता है कि सड़क दुर्घटना में अक्सर मोटरसाइकिल में पीछे बैठने वालों की मौत होती है. इसलिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 128, 129 और 194 डी के अनुसार दो पहिया वाहन चलाने वाले और पीछे बैठने वाले के लिए हेलमेट जरूरी है. इस एक्शन प्लान में यह सुझाव दिया गया है कि निर्देश दिया गया है कि जिस एक्सप्रेसवे या हाईवे पर दो पहिया वाहन चलाने की अनुमति नहीं है वहां दो पहिया वाहनों को घुसने से रोका जाए.
गाड़ियों की फिटनेस जरूरी
झारखंड में अक्सर यह देखा जाता है कि बिना फिटनेस के भी वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं. जिस कारण भी सड़क दुर्घटना संभावना बनी रहती है. इसलिए वाहनों के फिटनेस से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को कड़ाई से पालन किया जाए. और किसी भी प्रकार की धांधली को रोकने के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत किया जाए.
इसे भी पढ़ें : विधानसभा में गूंजा प्रवासी मजदूरों का मुद्दा, दुर्घटना के शिकार श्रमिकों की मुआवजा राशि को बढ़ाए जाने की जरूरत
सफेद एलईडी पर रोक
इस एक्शन प्लान में यह भी निर्देश दिया गया है कि सफेद चमकीले एलइडी लाइट पर रोक लगाया जाए. चमकते लाइट, नीली लाइट, और जो अनाधिकृत हूटर बजाने वालों पर कंट्रोल किया जाए. एवं उन वाहनों को जब्त करके जुर्माना लगाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
